न्यू आगरा पुलिस पहुंची मौके पर
बताया जाता है कि एक ट्रक भगवान टाकीज स्थित फ्लाईओवर पर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। तभी पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची न्यू आगरा पुलिस ने चालक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान जाम के हालात पैदा हो गए थे। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। बताया जा रहा है कि डीसीएम दिल्ली की तरफ से फिरोजाबाद की ओर जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार डीसीएम चालक को झपकी आई और भगवान टॉकीज फ्लाई ओवर पर खराब होने पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस डीसीएम के नम्बर के आधार पर वाहन स्वामी तक सूचना पहुंचा रही है।