26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रांसफार्मर चोरी करने आये थे, हुआ ऐसा अंजाम, कांप जायेगी रूह

एक ट्रांसफार्मर चोरी करने के बाद दूसरा ट्रांसफार्मर खोल रहे थे, तभी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 23 Aug 2018, 6:57 PM IST

transformer,

transformer,

आगरा। न्यू दक्षिणी बाईपास पर स्थित नगला भाडंई में खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को तो चोरी लर लिया, लेकिन कुठावली गांव में खेत पर लगे ट्रासफार्मर को चोरी करते समय ऐसा अंजाम हुआ, कि सोचा भी नहीं था। अचानक करंट आने से एक चोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी आज उस समय हुई, जब किसान खेत पर पहुंचे। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

यहां का है मामला
थाना मलपुरा के गांव नगला भाडंई निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र फूल सिंह किसान है। उसके टयूबल पर 25 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था, जिसे चोर बुधवार रात को चुरा ले गए। इसके बाद चोर गांव कुठावली पहुंच गए। वहां पर उन्होने रामप्रकाश पुत्र कुमरपाल के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को खोलने का प्रयास किया। तभी उसमे करंट आ गया। इससे एक चोर की मौके पर ही मौत हो गई। साथी चोर ट्रांसफार्म को वहीं पर छोड़कर भाग गए।

ये भी पढ़ें - AMU Big news: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होने जा रहा ये बड़ा काम !

खेत में मिला शव
गुरुवार को जब रामप्रकाश अपने खेत पर आया, तो अज्ञात शव को देखकर उसके होश उड़ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर मलपुरा पुलिस आ गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि यह युवक ट्रांसफार्म चोरी करने के लिए आया था। तभी करंट आने से इसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। उन्होने कहा है कि 15 दिन पहले बाद फीडर के गांव भाडई से तीन ट्रांसफार्म चोरी हुए थे। जिनका अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। एसओ मलपुरा विजय कुमार ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग