1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#DebateinCollege: बॉलीवुड की रिलीज हुई लेटेस्ट मूवी पर स्टूडेंट्स के कमेंट, जानिये क्या कहा…

पत्रिका के स्पेशल प्रोग्राम Debate in College में हम बात करने जा रहे हैं, अमेरिकन इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स से...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 Aug 2019, 12:13 PM IST

Debate in College

Debate in College

आगरा। बॉलीवुड की दुनिया में बहुत बड़ा परिर्वतन हुआ है। पहले और अब की बात करें, तो बड़ी बहस शुरू हो जाती है। तो आज पत्रिका के स्पेशल प्रोग्राम debate in College में हम बात करने जा रहे हैं, अमेरिकन इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स से, जो बता रहे हैं कि आज बॉलीवुड की बनने वाली मूवी में क्या उन्हें पसंद है और क्या पसंद नहीं है। ये मूवी उन्हें किस तरह इंस्पायर करती हैं।

ये बोले स्टूडेंट्स
स्टूडेंट अनु यादव ने बताया कि उन्होंने अंतिम मूवी परिवार के साथ रेस थ्री देखी। दिव्या ने बताया कि इस मूवी में रिश्तों का किस तरह कत्ल होता है, ये दिखाया गया है, तो इस प्रकार की मूवी नहीं होनी चाहिए। ब्रज ने बताया कि कबीर सिंह मूवी देखी, लेकिन इस मूवी में प्यार मोहब्बत वो तो अलग बात है, लेकिन जिस तरह नशीले पदार्थों का सेवन दिखाया गया है, वो गलत है। छात्र विक्की ने बताया कि रियल टॉपिक बेस्ट मूवी बेहद पसंद आती हैं और इस तरह की मूवी बननी चाहिए। गुलशन ने बताया कि थ्री ईडियट बेहद पसंद आई। इस मूवी की सबसे अच्छी बात ये थी, कि कभी भी मां बाप को अपने बच्चों पर अपनी मर्जी से कैरियर चुनने का प्रेशर नहीं डालना चाहिए। रिशू ने बताया कि उन्हें 2.2 मूवी बेहद पसंद आई। इस मूवी की खास बात ये थी, कि इसमें बताया गया है कि किस तरह मोबाइल फोन हमारे पंक्षियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस तरह की मूवी और भी बननी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश