
dulha
आगरा। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के एक गांव में बारात लेकर शादी करने को जा रहे दूल्हे का दिल्ली पुलिस उठा ले गई। इस घटना से समूचे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें
सब देखते रह गए
मामला थाना मनसुखपुरा के गांव बाजका पुरा का है। यहां के निवासी अरविन्द पुत्र राजू की शुक्रवार को आगरा बारात जानी थी। शाम को बारात में जाने के लिये दूल्हे राजा सज रहे थे कि अचानक दिल्ली पुलिस के साथ मनसुखपुरा पुलिस ने इनके घर पर छापा मारा। पुलिस दूल्हे राजा को उठाकर अपने साथ दिल्ली ले गई। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही पुलिस अरविन्द को ले गई। इस घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग हैरान रह गये। पूरा गांव बारात में जाने को तैयार था। सब देखते रह गए।
यह भी पढ़ें
दिल्ली में दुष्कर्म का केस
पुलिस ने बताया कि अरविन्द का विवाह करीब पांच साल पहले हो चुका था। विवाह के दो साल बाद पत्नी की मृत्यु हो गई। अब अरविन्द की शादी होने जा रही थी। मंसुखपुरा पुलिस के अनुसार अरविन्द ने दिल्ली में एक युवती को शादी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसको गर्भावस्था में छोडकर चला आया था। इस पर युवती ने दिल्ली में दुष्कर्म के मामले में अरविन्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। पड़ोसियों के अनुसार वह युवती दिल्ली में अरविन्द के साथ एक ही ऑफिस में नौकरी करते थे। वहीं इनमें प्रेम हो गया था।
यह भी पढ़ें
शादी का कार्ड वाट्सऐप पर डाला था
गुरुवार को अरविन्द ने अपनी शादी का कार्ड वाट्सऐप पर डाल दिया था। इससे दिल्ली की युवती की शादी की खबर लग गई। उसने दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष मंसुखपुरा ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी पर दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज था। इस कारण दिल्ली पुलिस उठा कर ले गयी है।
यह भी पढ़ें
Published on:
23 Jun 2018 08:34 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
