
Delicious food Only 10 rupees
आगरा। दीपावली 2018 से पहले इस शहर में बड़ी योजना शुरू होने जा रही है। सक्षम मेमोरियल ट्रस्ट और सेवा भारती के संयुक्त तत्वाधान में शुरू हुई इस योजना का आज शुभारम्भ हो गया। इस योजना के अंतर्गत शुरुआत में शहर के पांच स्थानों पर महज 10 रुपये में स्वादिष्ट व भरपेट भोजन मिलेगा। इस योजना का शुभारम्भ आरएसएस के सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, वृंदावन से आए आचार्य मृदुल कांत शास्त्री, राष्ट्रीय सेवा भारती के अखिल भारतीय न्यासी सतीश चंद अग्रवाल, समाजसेवी पूरन डावर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
इन स्थानों पर मिलेगा भोजन
पूरन डावर ने बताया कि शुरुआत पांच वैन से की गई है। ये पांच वैन खेरिया मोड़, बोदला सब्जी मंडी, भगवान टॉकीज चौराहा, रामबाग मोड़, सेवला चौराहा पर भोजन वितरण करेंगी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में इन पांच वैन से 1500 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। लक्ष्य है कि इस एक वर्ष के अंदर इन वैनों की संख्या बढ़ाकर पांच कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लक्ष्य है कि हर गरीब तक भोजन पहुंचे, जिससे शहर में कोई भी गरीब भूखा न सोये।
ये रहे मौजूद
आज इस योजना का शुभारम्भ त्रिवेणी फार्म हाउस रुनकता पर किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी उदयभान सिंह, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के साथ सेवा भारती के सीए प्रमोद चौहान, सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष वीरेन्द्र वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी सुधीर गोयल आदि उपस्थित थे।
Updated on:
17 Oct 2018 07:21 pm
Published on:
17 Oct 2018 07:21 pm
