6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पथरी के आॅपरेशन को आई थी महिला लापरवाही से गई जान, परिजनों ने किया हंगामा तोड़फोड़

— थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित हॉस्पिटल का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

Sep 23, 2021

Hospital

मौके पर पहुंची पुलिस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में अस्पतालों की मंडी है। इनमें से तमाम हॉस्पिटल मानकों पर खरे नहीं उतरते। कई अवैध हॉस्पिटलों पर स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई कर चुका है। ट्रांस यमुना कॉलोनी में ही दर्जनों हॉस्पिटल संचालित हैं। इसी क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में पथरी का आॅपरेशन कराने आई महिला की लापरवाही के चलते जान चली गई। परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
यह भी पढ़ें—

बीडी पीने के बहाने घर से ले गए व्यक्ति की पीट—पीटकर हत्या, 5 के विरुद्ध मुकदमा

यह था पूरा मामला
फिरोजाबाद के थाना नगला सिंगी क्षेत्र निवासी महिला नीरू देवी पत्नी नीरज के पित्त में पथरी थी। परिजनों ने उसे 18 सितंबर को आपरेशन के लिए ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित राधे हॉस्पीटल में भर्ती कराया था। 19 सितंबर को ऑपरेशन होने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। ज्यादा हालत खराब होने पर हॉस्पिटल प्रशासन ने उसे दूसरे हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। बुधवार को शाम को इलाज के दौरान नीरू की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए तीमारदार रात को महिला का शव लेकर राधे हॉस्पिटल पहुंच गए। उन्होंने महिला का ऑपरेशन बिगड़ने और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें—

मेडिकल रिपोर्ट में हुई किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी को भेजा गया जेल


भाग गया हास्पीटल का स्टाफ
तीमारदारों ने हास्पीटल के बाहर महिला का शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी देर में उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। केबिन का शीशा और कुर्सियां तोड़ दी। मामला बिगड़ते देख अस्पताल का स्टाफ भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों का कहना था कि मृतका नीरू के चार साल व एक साल के दो बेटे हैं। अस्पताल की लापरवाही के चलते दोनों मासूम अनाथ हो गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। पुलिस के अनुसार मामले में किसी पक्ष द्वारा फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है।