किसी की जीत, तो किसी की होती है हार
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आगरा के नए मेयर नवीन जैन और 100 पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई चुनाव जीतता है, तो कोई हारता है। किसने वोट दिया , किसने वोट नहीं दिया। इन बातों को भूल जाएं। सेवा भाव के साथ काम करना है। विकास कार्य में इस तरह तल्लीन रहना है कि जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरा जा सके। आगरा की बड़ी समस्याओं का भी उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि पेयजल की समस्या को समाप्त करने लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार पूरा प्रयास कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि अतिक्रण एक बड़ी चुनौती है। इस समस्या से निपटने के लिए भी प्रभावी कदम उठाने होंगे। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, पशुओं के संरक्षण की व्यवस्था करना। सड़क का अतिक्रमण दूर हो, ऐसे तमाम प्रकार के कार्यों के लिए नगर निगम आगे बढे। प्रत्येक क्षेत्र का विकास कैसे हो, इसके लिए चिंतन करें।