8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिल भारतीय महापौर परिषद के 50वें राष्ट्रीय अधिवेशन का डिप्टी सीएम ने किया शुभारम्भ

स्वच्छ व स्वस्थ भारत के निर्माण में हम-सब के योगदान में कोई कमी न होने पाये।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 27 Jul 2019, 2:56 PM IST

Deputy cm Keshav prasad maurya

Deputy cm Keshav prasad maurya

आगरा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने होटल होली डे-इन में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद के 50वें राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए देश के अलग-अलग राज्यों तथा प्रदेश से ताज नगरी, आगरा में पधारे सम्मानित महापौर गणों का प्रदेश सरकार, प्रदेश की 23 करोड़ जनता की ओर से एवं अपनी तरफ से स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - मोबाइल तेज धमाके के साथ फटा, लीड लगाकर गाने सुन रहे एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

ये बोले डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। देश में सबसे अधिक महापौर उत्तर प्रदेश से ही आते हैं। इसलिये उत्तर प्रदेश प्रदेश में एक नहीं, बल्कि अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे शिक्षित, सम्पन्न एवं बुद्धजीवियों का क्षेत्र महानगर होता है तथा आप महापौर के रूप में महानगर की जनता की सेवा करने का कार्य करते हैं। इस सेवा कार्य में कई परेशानियां भी आती है, फिर भी हमें अच्छा से अच्छा कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आलोचना लोकतंत्र का एक बहुत ही अच्छा दृश्य है, जब कोई आलोचना करने वाला होता है, चाहे वह विपक्ष हो या कोई और तो हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

ये भी पढ़ें - Birthday Special जानिए राधास्वामी मत के आचार्य Dadaji maharaj और उनके पूर्वजों के बारे में

स्वच्छ भारत की जिम्मेदारी महापौरों पर
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत की पूरी दुनियां में चर्चा हो रही है। जिसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी अगर किसी के ऊपर है तो वह आप सब महापौर के ऊपर है। उन्होंने कहा कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों में चाहे जितनी स्वच्छता हो जाए, लेकिन अगर नगर-निगम तथा आपके कार्य क्षेत्र के अन्दर अगर स्वच्छता का स्वरूप दिखाई नहीं देगा तो, इसकी आलोचना हर कोई करेगा। स्वच्छता हम-सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ भारत के निर्माण में हम-सब के योगदान में कोई कमी न होने पाये, इसका भी ध्यान रखना है।

ये भी पढ़ें - Radhasoami मत के गुरु Dadaji maharaj ने किया विवाह की नई पद्धति का आविष्कार, गौरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार

कर्तव्य के प्रति रहें जागरुक
उप मुख्यमंत्री ने महापौर गणों से आग्रह तथा आवाह्न करते हुए अपनी शुभ कामनायें दीं कि वे जिस भी नगर-निगम का नेतृत्व कर रहें हैं, वह देश ही नहीं पूरी दुनियां में अपना स्थान बनाने में सफल हो। उन्होंने कहा कि आप सब लोगों को अधिक से अधिक अधिकार मिले, इसका वे समर्थन करते हैं, लेकिन कर्तव्य के प्रति भी जगरूक रहना होगा। नगर स्वच्छ व सुन्दर दिखे तथा नगर में रोजगार का सृजन भी करें। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष की तस्वीर व तकदीर को बदलने के उत्तरदायी का निर्वहन करने वाले सम्मानित महापौर गण, जिन्हें क्षेत्र का प्रथम नागरिक होने का सम्मान चुने जाने पर मिलता है, वे देश के नगर में इस प्रकार की स्वच्छता व सफाई की व्यवस्था रखें कि अगर किसी देश के शासक, पर्यटक, राजदूत एवं मीडिया उनके नगर-निगम क्षेत्र में आये तो वह ऐसा दृश्य व छवि लेकर जाये कि जो भारत के नगर-निगम के अन्दर है, वह दुनियां के किसी नगर-निगम में नहीं है। उन्होंने कहा कि वे सब यहां से नामुमकिन को मुमकिन बनाने का संकल्प लेकर जायें।

ये भी पढ़ें - ऑल इंडिया मेयर काउंसिल (AIMC) की दो दिवसीय बैठक का आज शुभारंभ, शहरों की सूरत बदलने पर होगा मंथन

ये थे मौजूद
इस अवसर पर अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार/सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया, सांसद आगरा प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद फतेहपुरसीकरी राजकुमार चाहर, महापौर नवीन जैन एवं नगर आयुक्त अरूण प्रकश सहित विभिन्न प्रदेशों से आये महापौर अन्य गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे।