8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS: आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी पर डिप्टी सीएम मौर्य ने दिया बड़ा बयान, बोले जेल जाएंगे…, देखें वीडियो

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav prasad maurya) ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान द्वारा संसद में दी गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर बड़ा बयान दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 27 Jul 2019, 3:13 PM IST

Deputy cm Keshav prasad maurya Slams

Deputy cm Keshav prasad maurya Slams

आगरा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav prasad maurya) ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान द्वारा संसद में दी गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर बड़ा बयान दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि आजम खान (Azam Khan) ने अपने इस बयान से सारी सीमाएं पार कर दी हैं। उन्हें सजा मिलनी चाहिये, इसकी हम मांग करते हैं।

ये भी पढ़ें - अखिल भारतीय महापौर परिषद के 50वें राष्ट्रीय अधिवेशन का डिप्टी सीएम ने किया शुभारम्भ

ये बोले डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजम खान हों या अखिलेश यादव हों। ये बौखला और घबरा गए हैं। मर्यादा का ध्यान नहीं है कि मात्र शक्ति क्या होती है। आजम खान को इसकी सजा मिलनी ही चाहिए। इसकी हम मांग करते हैं और अखिलेश यादव को भी जो इस प्रकार के व्यक्ति का बचाव किए हैं, उनको भी सजा मिलनी चाहिए। आजम खान (Azam Khan) पर कार्रवाई को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी तक तो कब्जे हो रहे थे, अब मुकदमे हो रहे हैं। जांच चल रही है, जिस दिन जरूरत पड़ेगी, वो जेल भी जाएंगे।

ये भी पढ़ें - ऑल इंडिया मेयर काउंसिल (AIMC) की दो दिवसीय बैठक का आज शुभारंभ, शहरों की सूरत बदलने पर होगा मंथन