4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओमीक्रॉन की दहशत के बावजूद ताजमहल पर बढ़ी टूरिस्टों की संख्या

— सर्दी के मौसम में ताजमहल का दीदार करने के लिए टूरिस्ट लगातार आगरा पहुंच रहे हैं, उनमें नए वायरस ओमीक्रॉन को लेकर जरा भी भय नजर नहीं आ रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 26 Dec 2021, 11:48 AM IST

Tajmahal

Tajmahal

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। सात अजूबों में शुमार आगरा के ताजमहल का दीदार करने के लिए टूरिस्टों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओमीक्रॉन की दहशत के बीच भी टूरिस्ट लगातार बढ़ रहे हैं। सर्दी के मौसम में टूरिस्टों की लगातार बढ़ रही संख्या चिंता का विषय बना हुआ है। शनिवार को 33,791 सैलानियों ने टिकट खरीदकर प्रवेश किया।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में डेंगू से हुई मौतों के लिए ओवैसी ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

एएसआई की रिपोर्ट के मुताबिक
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के मुताबिक शनिवार को 35 हजार से ज्यादा टूरिस्टों ने ताजमहल का दीदार किया है। सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ताज पर पर्यटकों की भारी भीड़ बनी रही। दोपहर में ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। पर्यटक दो से ढाई घंटे में प्रवेश कर सके। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे से आए कई सैलानी ताज देखे बिना अन्य स्मारकों पर चले गए। केवल ताज नहीं, बल्कि आगरा किला पर भी सैलानियों की भीड़ रही। रविवार को भी ताज के दीदार के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की कतारें लगी हैं। ओमीक्रॉन की दहशत के बीच भी टूरिस्टों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि मास्क के बिना ताज में प्रवेश नहीं दिया जा रहा लेकिन फिर भी खतरा बरकरार है।

यह भी पढ़ें—

आगरा पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामियां गिरफ्तार

आगरा इतने पर्यटक आगरा आए
स्मारक — पर्यटक
ताजमहल — 33,791
आगरा किला — 8067
फतेहपुर सीकरी — 1582
एत्माद्दौला — 750
महताब बाग — 689
रामबाग — 277

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश