11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छावनी विधानसभा की बदलने वाली है सूरत, अब यहां बहेगी विकास की गंगा

छावनी विधानसभा क्षेत्र की सूरत कुछ ही दिन में बदलने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 28 Jun 2018, 5:37 PM IST

Development work

Development work

आगरा। छावनी विधानसभा क्षेत्र की सूरत कुछ ही दिन में बदलने जा रही है। अब यहां तेजी से विकास कार्य होंगे। इस क्षेत्र की मलिन बस्तियों में सूडा के माध्यम से कराए जाने वाले विकास कार्यो का लोकसभा सांसद व अनुसूचित आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया व छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने संयुक्त रूप से विकास कार्यों की शिला पट्टिका का अनावरण किया।

ये भी पढ़ें - आगरा की इस कॉलोनी में नेताओं की नो एंट्री, इसलिए किया गया बड़ा ऐलान

इतना का होना है विकास कार्य
मलिन बस्ती नगला परसोती सेवा में 87 लाख रुपये, नरीपुरा में 88 लाख रुपये, नगला प्यारेलाल में 44 लाख की लागत से नाली खरंजा आदि विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन तीन बस्तियों में पांच स्थानों पर नारियल फोड़कर शिला पट्टिका का अनावरण किया गया।

ये भी पढ़ें - अपनों से दूर बसाना चाहते थे दुनिया, लेकिन प्रेम के दुश्मनों के आगे टूट गई हिम्मत, मौत का मंजर देख रोई हर आंख

ये बोले विधायक
विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि राजपुर चुंगी क्षेत्र में वाल्मीकि बस्ती में 4.87 करोड़ एवं बसंत बिहार में भी लगभग 80 लाख रुपये की लागत के कार्यो का पहले भूमि पूजन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के अंदर विकास कार्यों की योजनाओं को तैयार करके शासन को भिजवाईं गईं, वहां से पैसा स्वीकृत कराकर कार्यों की शुरुआत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार


यहां वोट की नहीं विकास की राजनीति
विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि सपा और बसपा शासन में पूर्व विधायकों ने दलित समाज के लोगों को सिर्फ वोट बैंक समझा, लेकिन इनके क्षेत्रों का विकास कार्य जीरो रहा।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह चाहर, महेश शर्मा, मयंक माहेश्वरी, प्रभुदयाल प्रजापति, चौधरी दौलतरात, मुकेश कुशवाह, बंटी कुमार, केशव कुमार, चन्द्र प्रकाश मौर्या, सुमन प्रधान मौजूद रहे।