22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

म‌थुरा में कृष्ण जन्मभूमि के लिए देवकीनंदन और बागेश्वर धाम ने मिलाया हाथ, दोनों करने वाले हैं कुछ बड़ा

Agra news: आगरा में चल रहे भागवत कथा के दौरान कथावचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने बयान देते हुए कहा कि वह जल्द ही बाबा बागेश्वर धाम के साथ एक बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। जानिए उन्होंने एस क्यों कहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Aniket Gupta

•

Updated: 15 Apr 2023, 6:14 PM IST

Agra news

देवकीनंदन और बागेश्वर धाम

आगरा के भागूपुर एत्मादपुर में चल रहे भागवत कथा के पहले दिन ही कथावचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए वह जल्द ही बागेश्वर धाम के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने कथावाचन के दौरान बताया कि भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को संस्कारी बनाता है।

हिन्दू धर्म को बचाने के लिए हिंदुओं को ही आगे आना होगा: देवकीनंदन ठाकुर
आगरा के बिहारीपुर रोड स्थित एत्मादपुर में 14 अप्रैल से भागवत कथा का शुभारंभ किया गया जो 20 अप्रैल तक आयोजित रहेगी। कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। आपको बता दें कि कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हिन्दू धर्म को बचाने के लिए हम हिंदुओं को ही आगे आना होगा। ठाकुर महाराज ने भागवत कथा के महत्ता को बताते हुए कथावाचन का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जिस घर में तुलसी की पूजा होती है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। आपको बता दें कि भागवत कथा सुनने के लिए पंडाल में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आए थे।

जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबी है श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मूर्ति: देवकीनंदन ठाकुर
आपको बता दें कि देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने कल यानि 14 अप्रैल को एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे श्रीकृष्ण जन्मभूमि को तोड़कर लाई गई मूर्ति को दबा कर रखा गया है। उन्होंने सरकार और नेताओं से उनके कथनानुसार मस्जिद के नीचे दबाई हुई श्रीकृष्ण की मूर्ति को निकाल कर उन्हें सौंपने की अपील की है। आपको बता दें कि पुरातत्व विभाग ने जाम मस्जिद के नीचे कोई मूर्ति न होने की बात कह चुका है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग