
आगरा। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह आगरा पहुंचे। यहां वे अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर सुरक्षा बैठक कर रहे हैं, उससे पहले डीजीपी पुलिस लाइन पहुंचे, यहां पर उन्होंने बहुउद्देशीय हॉल में नए टेबल टेनिस हॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एससपी आगरा अमित पाठक के साथ उन्होंने टेबल टेनिस भी खेला। इसके बाद आगरा जोन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पुलिस अधिकारियों से लेकर आगरा जिले के एएसपी, सीओ और एसओ भी मौजूद रहे। यह बैठक शाम चार बजे तक चलेगी, इसके बाद वे लखनउ के लिए रवाना होंगे।