26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों की दीवाली मनाने की ये तस्वीरें आपका मन मोह लेंगी

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल दयालबाग के बच्चों ने सबको किया सावधान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 4 Nov 2018, 6:34 PM IST

diwali

बच्चों की दीवाली मनाने की ये तस्वीरें आपका मन मोह लेंगी

आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल दयालबाग, आगरा में दीपावली पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस महापर्व को मनाते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार मनभावन नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियाँ देते हुए अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश दिया। दीपावली सुख, समृद्धि, संपन्नता व प्रकाश का पर्व है। प्रकाश ज्ञान, प्रेम, आशा का होना चाहिए। प्रत्येक प्राणी के जीवन से अंधकार मिट जाए, इसी उद्देश्य के साथ संपूर्ण विद्यालय सभागार में एकत्र हुआ।

इन्होंने किया शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए छात्रा शांभवी व्यास एवं मन्नत सतीजा ने सभी का हार्दिक स्वागत किया। दीपावली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, श्याम बंसल तथा कार्यवाहक प्रधानाचार्या रूपा प्रकाश ने श्री गणेश-लक्ष्मी को माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया। सभी छात्रों ने अध्यापकों सहित ईश्वर की सप्रेम मधुर स्वर में आरती की।

पटाखों से प्रदूषण

इस अवसर पर कक्षा एल. के. जी तथा एक के विद्यार्थियों ने गणेश की लीला का अभिनय किया। कक्षा यू. के. जी से चार तक के विद्यार्थियों ने रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम राम के व्यक्तित्व की सुन्दर झाँकी प्रस्तुत की। छात्रा राशि डागुर ने प्रकाशोत्सव की महत्ता बताते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। उसने अपने विचारों में पटाखे जलाने से होने वाली प्रदूषण जैसी समस्या के प्रति सावधान किया। पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहयोग देने की सकारात्मक पहल करने की सभी से गुजारिश की।

ईको फ्रेंडली दीवाली का संकल्प
इस उल्लासमय अवसर पर विद्यालय निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता और श्याम बंसल ने निर्धन वर्ग के लागों के प्रति पूर्ण संवेदना के साथ उनकी यथा सामर्थ्य मदद करते हुए दीपावली मनाने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने भी दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए निर्धन वर्ग की मदद करते हुए उनमें भी खुशियाँ बाँटने का संदेश दिया। देश के प्रति कर्त्तव्यों को जिम्मेदारी से निभाने के प्रति जागरूक किया। पिगेसिस सदन के प्रभारी अध्यापक हरीश गुप्ता, सुश्री प्रेरणा टेकचन्दानी, रंजना गुप्ता, विभा पालीवाल, पूनम पब्बी, नताशा का सहयोग रहा। निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता की प्रेरणा तथा निर्देशन में ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने के ढंग को दर्शाया। सभी ने इको फ्रेंडिली दीपावली बनाने का संकल्प लिया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग