2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली पर बरतें सावधानीं, यदि जल जाएं, तो डालते रहें पानी

बम, पटाखे चलाते समय आंखों को बचाकर रखें।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Oct 19, 2017

Safe diwali

Safe diwali

आगरा। दीपावली पर पटाखे चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। बच्चे अपने बड़ों की देख रेख में ही पटाखे चलाएं। यदि जल जाएं, तो पानी डालते रहें, एक घंटे तक पानी डाल सकते हैं। वहीं बम, पटाखे चलाते समय आंखों को बचाकर रखें। कोर्निया फटने से लेकर आंख में बारूद जाने से रोशनी जा सकती है। आंख पर चश्मा और बड़ा बम है, तो हेलमेट भी लगा सकते हैं।

बरतें ये सावधानी
दीपावली पर बम, पटाखे और मोमबत्ती से जल सकते हैं। ऐसे में सावधानी बरतें। बम पटाखे चलाने से बचें, चलाएं तो खुले मैदान में। बम के आगे के हिस्से को छील लें, जिससे आग लगाने के बाद बम फटने में समय लगता है। इस दौरान वहां से दूर हो जाएं। वहीं पटाखे चलाते समय मिट्टी की व्यवस्था भी रखें। ऐसे कपड़े पहनें, जो आसानी से आग न पकड़ते हों। अधिक ढीले ढाले कपड़े पहनकर पटाखे न चलाएं, क्योंकि ये कपड़े आसानी से आग पकड़ लेते हैं।

जलने पर करें ये उपाय
डॉ. सुबोध गौतम ने बताया कि यदि आप पटाखे, बम चलाते समय जल जाते हैं, तो जले हुए हिस्से पर लगातार पानी डालते रहे। जरूरी नहीं कि ठंडा पानी हो। आठ बाल्टी पानी डाल सकते हैं। कपड़े से साफ करने के बाद शीघ्र चिकित्सक की सलाह लें। एसएन मेडीकल कॉलेज के नेत्र रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशू यादव ने बताया कि बम पटाखे चलाते समय आंखों को बचाकर रखें। आंख में पोटाश चले जाने पर साफ पानी से धोने के बाद डॉक्टर को दिखाएं।

करें ये काम
खुले मैदान में बम चलाएं। पटाखों में आग लगाने के लिए डंडे में मोमबत्ती को बांध लें। आंख पर चश्मा और बड़ा बम है, तो हेलमेट भी लगा सकते हैं। जलने पर कपड़े और कंबल से लपेट कर न रखें। जल जाने प र पानी डालते रहें, एंटीबायोटिक आॅइंटमेंट लगा सकते हैं और पेनकिलर ले सकते हैं।