ये भी दिये निर्देश
जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने सभी फूड इस्पेक्टरों व विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक जांच प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से करते हुए उसकी वीडियो ग्राफी भी करायें। बता दें कि त्योहार के समय मिलावटखोरों का बड़ा खेल शहर में शुरू हो जाता है। पिछले वर्षों में शहर में बड़ी संख्या में मिलावटखोरों के प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई हुई और सैम्पल भी भरे गये, लेकिन ये कार्रवाई सिर्फ छापों तक ही सीमित रह गई। सैम्पल रिपोर्ट में क्या आया, ये किसी को जानकारी नहीं है।