26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यातायात नियमों का करें पालन, एक बार के चालाने में नहीं सुधरे तो मिलेगी बड़ी सजा…

यातायात नियमों की जानकारी विद्यालय सभी छात्रों को देते हुए उन्हें नियमानुसार वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 25 Jul 2018, 8:22 AM IST

traffic system

traffic system

आगरा। यातायात नियमों की जानकारी विद्यालय सभी छात्रों को देते हुए उन्हें नियमानुसार वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही बच्चों को मोरल वैल्यू की शिक्षा देते हुए उन्हें जीवन मूल्य के विषय में भी अवगत कराया जाए, ये निर्देश जिलाधिकारी एनजी रविकुमार ने अपने आवास पर यातायात से सम्बन्धित बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विद्यालय, अभिभावक एवं प्रशासन सभी मिलकर प्रयास करेगें तो निश्चित सिस्टम में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा विद्यालयों के साथ यातायात पुलिस भी इस बात का ध्यान रखे कि बिना हेलमेट के तथा तीन सवारी बैठाकर बच्चें वाहन न चलायें।

ये भी पढ़ें - जानवरों को खुला छोड़ा होगा तो कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए आदेश

अब सख्ती से चलेगा अभियान
जिलाधिकारी ने कहा कि अगले सप्ताह से और अधिक सख्ती से अभियान चलाया जाएगा, जिससे एक बार चालान काटने के बाद भी व्यक्ति अपनी आदतों में सुधार नहीं लाता है तो उनके वाहनों को सीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई टू व्हीलर एवं 4 व्हीलर दोनों पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीटीजेड क्षेत्र होने कारण आगरा में यथा शीघ्र ही इलैक्ट्रोनिक गाड़ियां ज्यादा चलाई जायेंगी। बैठक में कुछ व्यक्ति द्वारा पुरानी मोटर साइकिल एवं स्कूटर पर जुगाड़ जैसी गाड़ी बनाने के मामले में जिलाधिकारी ने परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि वह ऐसे वाहनों को बन्द करायें।

इन मामलों में भी हुई चर्चा
बैठक में अनाधिकृत रूप से संचालित स्कूल वाहनों के लिए सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप विद्यालयों को निर्देशित करना, सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में सप्ताह में एक घंटे का सत्र अनिवार्य करना, जनपद में अनाधिकृत रूप से संचालित ईट मण्डियों पर कार्रवाई आदि अनेक बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। बैठक में एसपी सिटी प्रशांत वर्मा एवं एसपी यातायात सुनीता सिंह द्वारा भी उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के संचालकों एवं अधिकारियों से यातायात में प्रभावी सुधार लाने हेतु विचार विमर्श किया गया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग