
आगरा। भारत मौसम विज्ञान केन्द्र लखनउ द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी है। बताया गया है कि 27 और 28 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी वर्ष तथा 30 जुलाई तक सामान्य वर्ष होने की संभावना है। जिलाधिकारी कार्यालय को ये सूचना मिली, जिसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय से बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों का अवकाश भी घोषित कर दिया है। 27 जुलाई को सभी स्कूल बंद रहे। बारिश को देखते हुए 28 को भी स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
ये दिए गए निर्देश
1. भारी वर्षा के समय वाहन न चालयें, वाहन को किसी सुरक्षित जगह पर खड़ा करें।
2. किसी पेड़, विद्युत खम्भे, होर्डिंग्स अथवा स्वंय के कच्चे, जर्जर मकान, इमारत, दीवान से तत्काल दूर सुरक्षित स्थान पर चले जायें। यदि आकाशीय बिजली कड़क रही हो, तो खुले स्थान पर जाना सुरक्षित नहीं है। ऐसी स्थिति में मजबूत पक्के मकान में शरण लेना सुरक्षित होगा।
3. यदि भवन की हालत अच्छी नहीं है, तो भारी वर्षा के समय घर से बाहर निकल आयें। सामान्य जरूरत की वस्तुओं पर घर पर रखें। बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।
4. विद्युत उपकरण से दूर रहें। बच्चों को भी दूर रखें।
5. छाता, टॉर्च, कुल्हाड़ी, सीटी जैसी आवश्यक वस्तुयें राहत एवं बचाव के समय उपयोगी साबित हो सकती हैं।
ये कर सकते हैं आप
कोई अप्रिय घटना होहने पर उसकी सूचना अविलम्ब कन्ट्रोल रूम नंबर 100 पर दें। जब तक पुलिस व प्रशासनिक मदद न पहुंचे, आसपास मौजूद लोगों की सहायता से बचाव व मदद का प्रयास करें। सड़क पर यातायात व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए धैर्य धारण करें, हड़बडायें नहीं, अपनी लेन में चलें। गलत लेन में वाहन न चलायें। यातायात के निमयों का पालन करें। भारी वर्षा, जल भराव में फंस जाने पर घरवालों को फोन द्वारा अपनी कुशलता की सूचना अवश्य दें, जिससे परिजन घबरायें नहीं। स्वंय सतर्क रहें और कोई हादसा होने पर आगे बढ़कर लोगों की मदद करें तथा पुलिस प्रशासन का भी सहयोग करें।
Updated on:
27 Jul 2018, 5:05 PM IST
Published on:
27 Jul 2018, 10:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.