
आगरा पहुंचने पर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने ट्रम्प को स्वागत किया
आगरा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार शाम को परिवार के साथ अहमदाबाद से आगरा पहुंचे। ट्रम्प ने पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल की खूबसूरती को निहारा। कैंपस में घूमे और और फोटो सेशन कराया। और कहा, वाह ताज! टूरिस्ट गाइड ने उन्हें ताजमहल से जुड़े किस्सों की जानकारी दी। इससे पहले आगरा पहुंचने पर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने ट्रम्प को स्वागत किया। इस दौरान करीब 7-8 मिनट तक ट्रम्प परिवार स्वागत में आये कलाकारों के नृत्य का लुत्फ लेते रहे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ पूरी दुनिया में प्रसिद्ध डायना बेंच पहुंचे और यादगार तस्वीर खिंचवाई। यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीर खिंचवाई। ट्रंप की बेटी इवांका ने पति के संग डायना बेंच पर तस्वीर खिंचवाई। पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद के साथ ताज महल पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक घंटे तक स्मारक में रहे। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चलकर दुनिया इस अजूबे को देखा। इस दौरान ट्रंप ने विजिटर बुक पर अपनी टिप्पणी भी लिखी।
जोरदार स्वागत
आगरा में एयरपोर्ट में डोनाल्ड ट्रम्प का जोरदार स्वागत किया गया। बच्चों ने दोनों देशों के झंडे हाथों में लेकर उनका स्वागत किया। उत्तर प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला एयरपोर्ट से ताज महल की ओर रवाना हुआ। रास्ते मे जगह-जगह कालाकार लोक नृत्य करते रहे।
Updated on:
24 Feb 2020, 7:21 PM IST
Published on:
24 Feb 2020, 5:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.