लंबे समय से चल रही है प्रमोशन की मांग
विश्वविद्यालय में लंबे समय से प्रमोशन की मांग चल रही थी। बताया गया है कि 43 कर्मचारियों के प्रमोशन होने थे। लेकिन, प्रमोशन लिस्ट आने पर कर्मचारी आक्रोशित हो गए। प्रमोशन लेटर में 19 कर्मचारियों का नाम नहीं था। सभी कर्मचारी एकजुट होकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। बताया गया है कि विवि प्रशासन ने 41 लोगों के प्रमोशन की हामी भरी थी। लेकिन, लिस्ट जारी करने के लिए कर्मचारियों प्रमोशन लिस्ट जारी करने के लिए कर्मचारियों ने पांच अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया हुआ था।