31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि: मेयर सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गर निगम में परिनिर्वाण दिवस पर भारतीय संविधान शिल्पी डॉ. भीमरॉव आंबेडकर को महापौर नवीन जैन ने श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 Dec 2019, 8:56 AM IST

123.jpg

आगरा। नगर निगम में परिनिर्वाण दिवस पर भारतीय संविधान शिल्पी डॉ. भीमरॉव आंबेडकर को महापौर नवीन जैन ने श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए। जाटव महापंचायत एवं डॉ आंबेडकर जयंती व भीम नगरी समारोह केंद्रीय समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे महापौर नवीन जैन ने नगम परिसर में लगी बाबा साहेब और भगवान वाल्मीकी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बाबासाहेब के द्वारा सर्व समाज व देश के उत्थान में दिए गए योगदान पर अपने विचार रखे।

प्रतिमा के पास बनेगी सीढ़ी
निगम परिसर में लगी अंबेडकर प्रतिमा ऊंची होने के कारण महापौर नवीन जैन ने क्रेन की मदद से माल्यार्पण किया और यह महसूस किया कि प्रतिमा के पास सीरियल लगाई जानी चाहिए जिससे कि आराम से कोई भी अतिथि बाबा साहब को सम्मान पूर्वक माला पहना सके। इसलिए महापौर नवीन जैन ने खुले मंच से बाबा साहब की प्रतिमा के पास सीढ़ी लगाने की घोषणा की।

ये बोले मेयर
महापौर नवीन जैन ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर ने अपने जीवन के 65 साल इस देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और संवैधानिक उत्थान के लिए समर्पित किया है। जो वर्ग हमेशा से अपने मूलभूत अधिकारों के प्रति वंचित रहा, आर्थिक रूप से कमजोर रहा उनको ऊपर उठाने का काम डॉ. भीमराव अंबेडकर ने किया। वे हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के हित के बारे में सोचा करते थे। उन्हीं के इस कदम का अनुसरण करते हुए मोदी और योगी सरकार अंत्योदय विचारधारा पर यकीन रखती है।

ये रहे मौजूद
महापौर ने अभी हाल में शुरू किए गए इस स्मार्ट हेल्थ लैब के बारे में बताते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के हित के लिए आगरा नगर निगम ने भी ऐसा कदम उठाया है जिससे शहर की पूरी जनता को लाभ होगा। इस मौके पर राज्य मंत्री डॉ जीएस धर्मेश, पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश, भरत सिंह, विनोद इलाहाबादी सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश