
डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल
आगरा।सिकंदरा स्थित डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में केजी के छात्रों ने कक्षा एक में प्रवेश किया। इस अवसर पर ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्री प्राइमरी शाखा एमपीएस किंडर चैम्प्स द्वारा ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की गयी। इसमें केजी के छात्रों को हैट लगाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर कक्षा एक में प्रोन्नत किया गया।
प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अमेजिंग यू की संस्थापक अमृता अग्रवाल, डॉ. एमपीएस ग्रुप के अध्य़क्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह एवं सह अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पपश्चात् प्ले ग्रुप से केजी के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम केजी के नन्हें मुन्ने छात्रों ने समूह गायन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् प्ले ग्रुप के नौनिहालों ने फैशन शो किया। इसे दर्शकों ने खूब सराहा। किंडर चैम्प के छात्रों ने नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। अन्य कार्यक्रमों में अंग्रेजी कैरोल्स पर आधारित नृत्य, कविताएं, नाट्य, किंडरगार्टेन का परिचय आदि रहे।
ग्रेजुएट की उपाधि
केजी के छात्रों को स्कूल के प्रधानाचार्य चाल्र्स क्लेरेंस, डॉ. एमपीएस ग्रुप के डीन कॉरपोरेट श्री पियूश अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित करके कक्षा एक में प्रवेश देने की प्रक्रिया का आरम्भ हुआ। समस्त छात्रों को मंच पर आमंत्रित कर पारम्परिक तरीके से हैट पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर ग्रेजुएट की उपाधि दी गयी।
परिवार का नाम रोशन करें
डॉ. एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह एवं को चेयरपर्सन नीलम सिंह ने सभी छात्रों को कक्षा एक में प्रवेश पर शुभकामनएं दीं। अमृता अग्रवाल ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण पेरेंटिंग टिप्स भी दिये। प्रधानाचार्य चाल्र्स क्लेरेंस ने बताया कि इस ग्रेजुएशन सेरेमनी के माध्यम से छात्रों को यह संदेश दिया गया है कि वह अब शिक्षा के अगले स्तर में प्रवेश कर चुके हैं। उन्हें बेहतर प्रदर्शन कर अपने शहर एवं अपने परिवार का नाम रोशन करना है।
अभिभावक सभी गतिविधियों में भाग लें
डॉ. एमपीएस ग्रुप के डीन कॉरपोरेट पियूश अग्रवाल ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ. एमपीएस वल्र्ड स्कूल के छात्र हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से सभी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में किंडर चैम्प समन्वयक पूनम दुबे, बबीता अरोरा, रिंपी कक्कड़, मंजरी धन्ना, वंशिका जैन, श्रेष्ठा आदि का योगदान रहा।
Updated on:
19 Mar 2018 06:50 pm
Published on:
19 Mar 2018 06:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
