1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताज व्यू गार्डन से कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, जानिए क्या होगा खास

एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने किया ताज व्यू गार्डन का शिलान्यास।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 8 May 2018, 8:45 AM IST

Dr. Ramshankar Katheria

Dr. Ramshankar Katheria

आगरा। यमुना किनारे ताज व्यू गार्डन विकसित किया जा रहा है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने ताजमहल व लालकिला के मध्य यमुना किनारा स्थित ताज व्यू गार्डन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष कठेरिया ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा इस स्थान पर ग्रीनरी विकास करने के लिए आदेश दिया गया था। जिसके क्रम जिलाधिकारी व उद्यान विभाग के अधिकारियों के प्रयास से ताज व्यू गार्डन से ग्रीनरी कार्य का शुभारम्भ हुआ है।

लुभाएगी हरियाली
डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि इस विस्तृत क्षेत्र में हरियाली विकास से यह स्थल आगामी 10 वर्षो में अति महत्वपूर्ण स्थल होगा, जहां दुनिया से लोग पर्यटन के साथ ही साथ अन्य कार्यक्रम करने भी आएंगे। उन्होंने कहा कि 10 साल के सांसद कार्यकाल में यह कार्य उनके लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने इस ऐतिहासिक कार्य की शुरूआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेयर इस स्थल को गोद लेकर इसके विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने विकसित किए गए स्थल के लिए जिलाधिकारी गौरव दयाल व उद्यान विभाग के अधिकारियों की प्रशंसा की।

ये बोले मेयर
इस अवसर पर मेयर नवीन जैन ने कहा कि ताज व्यू गार्डन पर्यटकों को आकर्षित करेगा व उनकी सुविधा के लिए बेहतर साबित होगा। विधायक जीएस धर्मेश ने अपने सम्बोधन में कहा कि ताज क्षेत्र में इस तरह के उल्लेखनीय विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा व यह स्थल पिकनिक स्पाट व पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाएगा।जिलाधिकारी गौरव दयाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार इस स्थल का विकास संभव हो सका है ।इस स्थल के उपयोग की अपार सम्भावनाएं हैं तथा इस स्थल का विकास ताज महल के संरक्षण की दृष्टि से भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके विकसित होने से ताज के ऊपर धूल के कण नहीं जा सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश