20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर बने डॉ. एस सुब्बैया, ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

डॉक्टर एस सुब्बैया को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय मंत्री निधि त्रिपाठी को राष्ट्रीय महामंत्री घोषित किया
less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Nov 23, 2019

abvp3_1.jpg

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय चुनाव अधिकारी प्रोफेसर डीके साही ने इस वर्ष के विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर हुए चुनाव का परिणाम कार्यकर्ताओं के सामने रखते हुए डॉक्टर एस सुब्बैया को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय मंत्री निधि त्रिपाठी को राष्ट्रीय महामंत्री घोषित किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया। इसके उपरांत नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ .एस सुब्बैया ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा किसी भी जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाने का विश्वास दिलाया। राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने खुद के राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर निर्वाचित होने को एक सामान्य कार्यकर्ता का सम्मान बताया।

ये भी पढ़ें - देश का इतिहास लिखा वामपंथियों ने, ABVP करेगा सुधार: डॉ. सुब्बैया

ये भी पढ़ें - देश के अधूरे स्वप्न पूर्ण करे छात्र शक्ति: एल नरसिम्हा रेड्डी

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग