3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोहे की सिल्ली से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर गिरा, चालक—क्लीनर की मौत

— यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 157 का मामला, क्रेन की मदद से निकाले गए शव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 2 Jan 2022, 2:40 PM IST

accident

हादसे के दौरान जुटी लोगों की भीड़

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में रविवार में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लोहे की सिल्ली से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे में चालक और क्लीनर की मौत हो गई। क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। इस हादसे के उपरांत लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल मरने वालों के शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों के परिजनों की तलाश में जुटी है। ट्रेलर कहां से कहां जा रहा था, अभी इसकी भी जानकारी नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें—

आगरा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार का धंधा

इस तरह हुआ हादसा
हादसा रविवार सुबह हुआ। यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 157 पर खेरिया गांव के लिए अंडर पास बना हुआ है। यहां एक्सप्रेस वे की दोनों लेन के बीच में खाली जगह है। इसे लोहे की रेलिंग लगाकर कवर किया गया है। रविवार सुबह कुबेरपुर की ओर आ रहा लोहे की सिल्ली से भरा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और दोनों के बीच में खाली जगह में गिर गया। इस दौरान लोहे की रेलिंग से टकराने की आवाज सुनकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर में फंसे चालक और क्लीनर को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर क्रेन को मंगाया गया। मौके पर पहुंची तीन क्रेनों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में ट्रेनर के परखच्चे उड़ गए थे। अभी तक मरने वाले चालक और क्लीनर की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश