इससे पहले भी उड़ चुका है ड्रोन
10 फरवरी 2018 को ताजमहल के नो फ्लाइ जोन में ड्रोन उड़ने से खलबली मच गई थी। एक बार नहीं तीन बार ड्रोन उड़ने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हुई। ड्रोन किसने और कहां से उडाया यह पता नहीं चल सका। 27 दिसंबर को सुबह ताजमहल के रॉयल गेट पर ड्रोन दिखाई दिया था, यह कई मिनट तक रॉयल गेट पर मंडराता रहा, इसके बाद गायब हो गया। पुलिस भी ड्रोन की तलाश में जुटी रही, दक्षिणी गेट सहित ताजमहल के आस पास के क्षेत्र को खंगाला गया लेकिन ड्रोन नहीं मिला। वहीं उसी महीने एक युवक ड्रोन को लेकर थाना एत्माउददौला पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि सफेद रंग का चार रोटार वाला ड्रोन चाइना मेड था। यह 28 फेनटम सीरीज का स्काई लैब डीजीआई मेड इन चाइना ड्रोन था।