भव्य होगी आतिशबाजी
रामलीला मैदान में दशहरा के अवसर पर रावण के पुतले के दहन से पूर्व भव्य आतिशबाजी होगी, जिसमें आतिशबाजों में स्वयं को श्रेष्ठ साबित करने की होड़ रहेगी। मुगल फायर वर्क्स के चमन मंसूरी, अलीगढ़ के नूर मोहम्मद और डिबाई के अकबर के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। आतिशबाजी के मुकाबले में आग के गोले उगलता डायनासोर, भगवान शिव की पूजा करतीं पार्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत का नक्शा, रंग-बिरंगे सितारे, पेड़, आदि दिखाएंगे।