
Eid Ul Fitr Namaz
आगरा। रमजान के पवित्र एक माह के बाद आखिरकार वो वक्त आ ही गया, जिसका बेसब्री से इंतजार था। मोहब्बत की इमरात ताजमहल पर बुधवार को ईद उल फितर की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ की गई। इसके साथ ही फतेहपुर सीकरी, शाही जामा मस्जिद में भी नमाज पढ़ी गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
यहां हुई नमाज
ईदगाह और शाही जामा मस्जिद पर सुबह 7 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। ईदगाह पर शहर मुफ़्ती मतदूल खूबेब रूमी व जामा मस्जिद पर इरफानुल्लाह निजामी ने नमाज अदा करवाई। वहीं शाही ईदगाह मस्जिद में हजारों नमाजियों ने ईद उल फितर की नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ की।वहीं ताजमहल के अंदर शाही मस्जिद में ईद की नमाज अदा हुई। इस दौरान ताजमहल के बाहर और अंदर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। नमाज के बाद ताज महल के अंदर एक दूसरे को गले मिलकर लोगों ने मुबारकबाद दी।
फतेहपुर सीकरी में
फतेहपुर सीकरी शाही जामा मस्जिद में हजारों अकीदतमन्दों ने ईद उल फितर की नमाज अता की। सीकरी में शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा कर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई। उप जिलाधिकारी किरावली भी मौजूद रहे। फतेहपुर सीकरी में पिछले दिनों काफी हंगामा हुआ था। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे।
Published on:
5 Jun 2019, 11:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.