30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर बड़ी वारदात: एम्पोरियम मालिक के सीने में मारी गोली, मौत

होली के त्योहार पर आगरा में बड़ी वारदात हुई होलिका दहन के कुछ समय बाद ही एंपोरियम मालिक की बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 2 Mar 2018, 9:11 AM IST

murder

murder

आगरा। होली के त्योहार पर आगरा में बड़ी वारदात हुई होलिका दहन के कुछ समय बाद ही एंपोरियम मालिक की बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एंपोरियम मालिक को एसएन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। हत्या के पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

यहां का मामला
थाना ताजगंज के ताजनगरी फेस एक, एमएमआइजी-7 निवासी 32 वर्षीय सईद पुत्र जमील ने भूतल पर हैंडीक्राफ्ट का शोरूम बना रखा है। पहली मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते थे। सईद की शाहगंज में मोबाइल की दुकान भी है। गुरुवार रात दस बजे वह तेलीपाड़ा निवासी सलमान के साथ नाहरगंज मिठाई की दुकान पर आए थे। बाइक खड़ी करने लगे, इसी दौरान मोटर साइकिल सवार दो हमलावर पहुंचे। उन्होंने बराबर में बाइक लाकर सईद के सीने में गोली मार दी और फिर हवाई फायरक करते हुए मौके से फायर हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर अफरा तफरी मच गई।

रुपये लेनदेन की रंजिश
सलमान अन्य लोगों की मदद से सईद को ताजगंज के अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां हालत गंभीर बताने पर संजय प्लेस जीजी नर्सिग होम लाए, वहां से डॉक्टरों ने एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने एंपोरियम मालिक को मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा कर दिया। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह और सीओ ने परिजनों को समझाकर शांत किया। हत्या के पीछे रुपये के लेनदेन को लेकर रंजिश बताई जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग