आगरा। अतिक्रमण पर प्रशासन की नजरें टेड़ी हो गई हैं। होटल और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की जा रही हैं। फतेहाबाद रोड से इनर रिंग रोड को सिक्स लेन किया जा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू होगा, इसलिए अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने गई टीम ने शिरोज हैंगआउट की बाउंड्रीवॉल और उनका बोर्ड भी तोड़ दिया। एसिड सर्वाइवर्स ने इसे हटाने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी थी लेकिन, टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।