फौजी का परिवार दहशत में
दबंगों की इस हरकत से फौजी का परिवार दहशत में आ गया। फौजी की पत्नी ने प्रकरण की जानकारी फोन कर अपने पति को दी। इस पर फौजी ने पत्नी की 100 नम्बर फोन करने की बात कही। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस पीड़िता को थाने ले गई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ मलपुरा विजय कुमार ने बताया है कि फौजी की पत्नी की तहरीर पर हरेन्द्र पुत्र रमेश चंद, मनीष पुत्र रमेश चंद, राजवीर पुत्र रनधीर, गुडडू पुत्र रनधीर, सरनाम पुत्र रनधीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।