आगरा। आपने राजकुमार राव की मूवी स्त्री तो देखी ही होगी। इसमें जिस तरह हर मकान के आगे लिखा होता है, ओ स्त्री कल आना, ऐसा ही कुछ थाना मलपुरा ब्लॉक अकोला के गांव मनकेड़ा में देखने को मिल रहा है, लेकिन यहां पर हर मकान के आगे लिखा है कि ये मकान बिकाऊ है। गांव में कहीं भी जाओ, मकान पर काले कोयले से ये नोटिस लिखा है। मामले की जानकारी की, तो चौंकाने वाली जानकारी मिली। दरअसल यहां किसी भूत प्रेत का डर नहीं, बल्कि गांव के राशन डीलर के खिलाफ आक्रोश है।