विदेशी शिक्षक भी आए भारत, दिया सुझाव
उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वे केंद्रीय हिंदी संस्थान शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष डॉ. कमल किशोर गोयंका को सुझाव देना चाहते हैं कि एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत विदेशी शिक्षकों को भी संस्थान में शिक्षण के लिए आमंत्रित करना चाहिए। इस मौके पर केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रो.नंद किशोर पांडेय, मेयर नवीन जैन, भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग, विश्वविद्यालय कुलपति डॉ.अरविंद दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद थे।