चढ़ गया खम्भे पर
इसके बाद रनवीर सिंह मुआवजे की मांग करते हुए खेत में पहले से लगे हाईटेंशन लाइन के खम्भे पर चढ़ गया। उसने मुआवजा न मिलने तक काम बंद कराने के लिए ठेकेदार से कहा। इससे ठेकेदार के होश उड़ गए। काम बंद न करने पर किसान ने खम्भे से कूदने की धमकी दे डाली। इस पर ठेकेदार ने मजूदरोे से बोलकर तुरन्त काम रूकवा दिया। किसान के खम्भे के चढ़ने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। रनवीर की पत्नी नर्मदा भी अपने बच्चो के साथ वहां पहुंच गई। पत्नी और बच्चों ने उससे नीचे उतरने के लिए बोला, लेकिन वह नहीं माना। इस पर ठेकेदार पप्पू राणा ने किसान से विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान रनवीर खम्भे से नीचे उतर आया। उसके नीचे उतरने के बाद परिजन तथा ठेकेदार ने राहत की सांस ली।