8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के किसानों का बुरा हाल, कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

सरकार जहां किसान की आय दोगुनी करने की बात कर रही हैं, वहीं कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 28 Jun 2019, 3:58 PM IST

farmer suicide

farmer suicide

आगरा। उत्तर प्रदेश में किसान का बुरा हाल है। सरकार जहां किसान की आय दोगुनी करने की बात कर रही हैं, वहीं कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। ऐसा ही मामला सामने आया आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर में। परिजनों ने बताया कि कर्ज के कारण मानसिक तनाव झेल रहे किसान ने फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

ये भी पढ़ें - इस शहर के रेड लाइट एरिया में हो रहा था ये काम, सूचना पर पहुंच गई तीन महिला अधिकारी, जानिये इसके बाद क्या हुआ...

यहां का है मामला
थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी 60 वर्षीय किसान रामप्रकाश कई दिनों से मानसिक तनाव में था। परिजनों के मुताबिक किसान रामप्रकाश के मानसिक तनाव का कारण बैंक का कर्ज होने के साथ-साथ गांव के सूदखोरों का कर्जा होना बताया गया है। परिजनों का कहना है कि किसान पर करीब पांच लाख का कर्जा था। गुरुवार रात करीब 11:00 बजे कर्जे के बोझ के चलते सदमे में आए किसान ने खेत पर जाकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी परिजनों को हुई, तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - बैडरूम में रात को मोबाइल चला रहा था युवक, अचानक स्क्रीन पर आया कुछ ऐसा, लेने लगा लंबी - लंबी सांस और हो गई मौत