2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों को अपनी आय दोगुनी करनी है, तो पढ़ें ये खबर

आगरा में कृषक कल्याण कार्यशाला का आयोजन, दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 3 May 2018, 9:22 AM IST

Farmers Welfare Workshop

Farmers Welfare Workshop

आगरा। ग्राम स्वराज्य अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड परिसर पर किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य हेतु ‘‘कृषक कल्याण कार्यशाला‘‘ का आयोजन किया गया। प्रत्येक विकास खण्ड में एक जिला स्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी, एक कृषि वैज्ञानिक, एक पशु चिकित्सा अधिकारी एवं उद्यान विभाग के उद्यान निरीक्षक को नामित किया गया था। इस कार्यशाला में किसानों को विभिन्न मुद्दों पर उनकी आय दोगुनी करने के सुझाव प्रदान किए गए।

पशु चिकित्सा अधिकारी ने दी ये जानकारी
पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुओं से सम्बन्धित बीमारियों की पहचान एवं उसके निदान के सम्बन्ध में जानकारी दी। साथ ही पशुओं की अच्छी उत्पादकता वाली भैंस एवं गायों की नस्ल के बारे में तथा दुग्ध उत्पादन कैसे बढ़ाएं इसके बारे में जानकारी दी गयी। कार्यशाला में कृषि-विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा खेती के विविधकरण के लिये ज्यादा जोर दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि फसलों की खेती के साथ-साथ पशु पालन, मत्स्य पालन, सब्जी उत्पादन, फल उत्पादन, मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन, गोबर गैस इत्यादि कृषि व्यवसायों को अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया जिससे कि मृदा, जल, वायु पर बिना बुरा प्रभाव पड़े किसानों की आय को बढ़ाया जा सके।

योजनाओं की दी जानकारी
कृषि विभाग के विषयवस्तु विशेषज्ञों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मृदा स्वास्थ कार्ड योजना, किसान पारदर्शी योजना, नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन योजना, मेकेनाइजेशन योजना, नेशनल मिशन आॅन आॅयल सीट एण्ड आॅयल पम्प योजना के अन्तर्गत बीज यंत्रों के अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। उद्यान, मत्स्य विभाग द्वारा भी उनके यहां संचालित योजनाओं एवं उनके अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी गयी। कार्यशाला में प्रत्येक विकास खण्ड से कृषि के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित सात प्रगतिशील कृषकों को जनप्रतिनिधियों के द्वारा दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - बच्चों को स्कूल में साथ ले जाना होगा एक पौधा, जिलाधिकारी ने दिए आदेश

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश