दोनों की हुई हत्या...
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि दोनों की हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि सुना ये भी गया है कि दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता, बड़ी बहन समेत तीन को हिरासत में लिया है। दो युवक फरार है, जो हत्या के मुख्य आरोपी हो सकते हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने लड़की के पिता, मां और बहन से पूछताछ की है। उन्होंने कुछ बातों को कबूला भी है। अभी पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।