घर में कोई नहीं था मौजूद
दशरथ सिंह की पत्नी मलुआ पास में ही आवासीय विद्यालय मे रसोइया है। घटना के समय वो स्कूल में थी। जब वह अपने घर पहुंची तो घर से पुत्री के न मिलने पर उसे चिंता सताने लगी। पड़ोसियों द्वारा जब बताया गया कि पुत्री के साथ उसके पिता ने बुरी तरह मारपीट की है, तो वह घबरा गई। ग्रामीणों ने मिलकर किशोरी को खोजा, तो वह गांव के पास झांड़ियों में अचेत अवस्था मे पड़ी दिखाई दी। किशोरी को वहां से निकालकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को उपचार के लिये भिजवाया। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया।