30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरीद से पहले पांच वर्षीय ऋषि की कुर्बानी, पिता अमित कुमार ने कैंची से गला काटा, दिल दहला देने वाली ये सच्ची घटना

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार।परिवार ने बताया कि मौलवी के चक्कर में पड़ा था आरोपी पिता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 11 Aug 2019, 10:44 AM IST

Father killed his son

Father killed his son

आगरा। दिल दहला देने वाली घटना है आगरा की। अल्लाह को खुश करने के लिए Bakrid पर पिता ने अपने पांच वर्षीय पुत्र ऋषि की कुर्बानी दे दी। सूनसान स्थान पर ले जाकर उसे कैंची और ब्लेड से काटकर मौत के घाट उतार दिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को दबोचा, तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। आरोपी पिता ने हत्या की बात कबूली, तो वहीं परिजनों ने बताया कि वह किसी मौलवी के चक्कर में था और उसकी ही सलाह पर बच्चों को मार दिया।

ये भी पढ़ें - #PatrikaCrime पांच वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार, मां ने कहा..., देखें वीडियो


यहां की है ये घटना
थाना सदर क्षेत्र के महादेव नगर के एक परिवार में ये सनसनीखेज वारदात हुई। चार वर्षीय मासूम ऋषि को उसके पिता अमित कुमार ने ही मार डाला। पिता उसे स्कूल छोड़ने के बहाने घर से लेकर गया था। रास्ते में एक सूनसान जगह उसकी हत्या की और घर वापस आ गया। जब स्कूल से फोन आया, तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजन बच्चे की तलाश में घर से निकले, पुलिस को सूचना दी गई। बच्चे का शव कहरई मोड़ के पास मित्र पुरुम स्थित एक खाली दुकान में पड़ा मिला। बच्चे की पीठ पर बैग टंगा था, उसके गले और सीने पर धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या की गई थी।

ये भी पढ़ें - #Motivational जहां लोग जाना भी पसंद नहीं करते, उन्हीं स्लम को स्टार बना रहे देवराज राजपूत

पुलिस ने पिता को पकड़ा
परिवार की बात सुनने के बाद पुलिस को शक गहराया, तो पिता अमित कुमार को पुलिस ने पकड़ दिया। उधर बच्चे की मां सुमन ने बताया कि स्कूल से फोन आने के बाद वह अमित को तलाशते हुए वापस घर पहुंची तो देखा अमित अपने चेन कारखाने में काम कर रहा है और ऋषि के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह उसे स्कूल छोड़ आया है। सख्ती से पूछने पर उसने बताया ऋषि को उसने अल्लाह के पास पहुंचा दिया है वजह पूछने पर उसने कहा कि इससे उसे अल्लाह से रहमत मिलेगी। उसने एक मौलवी के कहने पर अपने बेटे की बलि दी है।

ये भी पढ़ें - नींबू मिर्च का टोटका बना इन 44 परिवारों का भरण पोषण का सहारा, देखें वीडियो

मौलवी के चक्कर में पड़ा था आरोपी पिता
परिजनों ने बताया कि अमित पिछले काफी समय से ताजगंज क्षेत्र के ही एक मौलवी के चक्कर में पड़ा हुआ था। इसी मौलवी ने उसे बलि देने की सलाह दी थी। इसके बाद उसने परिवार के लोगों से भी बच्चे की बलि के संबंध में बात की थी। तब परिजन ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन परिवारीजनों को ये नहीं पता था, कि पिता इतना खतरनाक कदम भी उठा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश