आगरा की मेट्रो होगी खास
आगरा के मेट्रो स्टेशनों पर धरोहरों की छाप देखने को मिलेगी। दो कॉरीडोर के साथ 30 स्टेशन होंगे। ये स्टेशन समान तरीके से बनाये जाएंगे, लेकिन इनका इंटीरियर अलग होगा। आगरा की सभी धरोहरों की छाप स्टेशनों के मुख्य द्वार पर देखने को मिलेगी। बताया गया है कि मेट्रो का संचालन सुबह छह बजे से शुरू होगा। जो रात दस बजे तक चलेगी। मेट्रो में मंथली पास भी बनाए जाएंगे। जिससे यात्रियों को हर दिन टिकट नहीं खरीदनी पड़ेगी। मेट्रो में वाई-फाई की भी सुविधा मिलेगी। यात्रियों से इसका कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। प्रत्येक कोच और स्टेशन में मोबाइल चार्जिग प्वाइंट भी होंगे। कमश्निर के राम मोहन राव ने बताया कि मेट्रो का कार्य रफ्तार पकड़े, इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिससे निर्धारित अवधि में इसे पूरा कराया जा सके।