20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फाइनेंसकर्मी की हत्या करने के बाद नकदी लूट ले गए बदमाश

थाना सिकंदरा क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई ये वारदात।पुलिस जुटी छानबीन में, नहीं मिला कोई सुराग।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 20, 2019

Finance Worker Shotdead

Finance Worker Shotdead

आगरा। थाना सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र में मंगलवार को फाइनेंसकर्मी की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वह फाइनेंस की रकम का कलेक्शन करने के बाद कार्यालय वापस जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यहां का है मामला
गांव जाजऊ का रहने वाला रूपेंद्र शर्मा संजय प्लेस स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था। मंगलवार को रुपेन्द्र शर्मा कैश कलेक्शन करके दफ्तर लौट रहा था। इसी दौरान रुनकता के मंगरौल जाट के निकट बदमाशों रुपेन्द्र को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाशों ने लूटपाट की और मौके से भाग निकले।

मौके पर पहुंची पुलिस
दिन दहाड़े फाइनेंसकर्मी की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद फाइनेंसकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि फाइनेंसकर्मी के पास कितनी नकद धनराशि थी। पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।