4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला को इस झांसे में रखते रहे दरोगाजी, अब आई आफत

महिला को इस झांसे में रखते रहे दरोगाजी, अब आई आफत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 8 Jun 2018, 6:51 PM IST

rape

demo picture

आगरा। पत्नी को मरा बताकर एक महिला को झांसे में फंसाना दरोगाजी को भारी पड़ गया। जब तक इलाके में थे, पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। जब दरोगाजी दूसरे जनपद में गए तो महिला ने कोर्ट में अर्जी दी। अब फिरोजाबाद एसएसपी को दरोगाजी के बयान दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा गया है। पुलिस दरोगाजी के बयान दर्ज करने के लिए फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क कर रही है।

सिकंदरा की महिला ने लगाए यौन शौषण के आरोप
बताया गया है कि फिरोजाबाद में राजा का ताल पुलिस चौकी पर तैनात इंचार्ज जब सिकंदरा थाने में थे। तब एक महिला को उन्होंने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। महिला सिकंदरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने आरोप लगाए कि सिकंदरा थाने में तैनात दरोगा ने उसके साथ दुराचार किया। कई साल तक उसका शोषण करता रहा। शादीशुदा होने के बाद भी उसने ये कहा कि उसकी पत्नी मर गई है। अब वो जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोर्ट के आदेश पर सिकंदरा थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क किया है।

महकमे में कार्रवाई नहीं करती पुलिस
महिला का आरोप है कि पुलिस अपने महकमे में कार्यरत साथियों पर कार्रवाई नहीं करती है। पुलिस यदि कार्रवाई करती तो जब थाना सिकंदरा में दरोगा तैनात थे, तब उसका मुकदमा दर्ज किया जा सकता था। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। अब कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज करने में भी पुलिस ने देरी दिखाई है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश