
आगरा। छोटी दिवाली की तैयारियां चल रही थीं। फैक्ट्री में के कर्मचारियों में भी उल्लास था, इसी दौरान चिंगारी से लगी आग ने लाखों रुपये का नुकसान कर दिया। मामला थाना ताजगंज के गोरब पुलिस चौकी के पास अब्बास नगर स्थिति फैशन शू फैक्ट्री में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। रिहाइशी इलाके में स्थिति फैक्ट्री में लगी आग ने फैक्ट्री कर्मचारियों के साथ आस पास के लोगों के होश उड़ा दिए। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।