यहां का है मामाल
ये मामला राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दो का है। मथुरा के फरह से भैंस चोरी कर भाग रहे चोरों को रात दो बजे सिकंदरा पुलिस ने घेर लिया। इसके बाद जगदीशपुरा, सिकंदरा, न्यू आगरा क्षेत्र से होते हुए बदमाश हाईवे पर पहुंचे। चलती गाड़ी से पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बदमाशों ने एत्माद्दौला क्षेत्र में हाईवे पर पुलिस के बैरियर को तोड़ दिया। वहां खड़े इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एक कॉस्टेबल और दो राहगीरों डीसीएम की टक्कर से घायल हो गए।