8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive: फायरिंग से दहला चंबल, मच गई अफरा तफरी, देखें LIVE VIDEO

अवैध नाव का संचालन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर फायरिंग।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 23 Jul 2019, 8:03 PM IST

Patrika Exclusive

Patrika Exclusive

आगरा। चंबल का क्योरी घाट फायरिंग से दहल गया। बताया गया है कि अवैध रूप से नाव का संचालन कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, इसके बाद जवाब में पुलिस को भी फायर करने पड़े।

ये भी पढ़ें - पुलिस की वर्दी पहनने का शौक पड़ा भारी, दिखा रहा था रौब, जब आई पुलिस तो छूट गए पसीने, देखें वीडियो

ये है मामला
मंगलवार को वन विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर क्योरी घाट पर पहुंची और नाव का संचालन रुकवाने चाहा, तभी दबंग नाव संचालकों ने नाव ना रोकते हुऐ उल्टा टीम के साथ गाली गलौज करते हुऐ टीम पर फायरिंग शुरु कर दी, जिससे बचने के लिये टीम को पीछे हटना पड़ा। इसी का मौका पाकर नाव संचालक नाव को लेकर मध्यप्रदेश सीमा की ओर भाग गये। सूचना पर थानाध्यक्ष पिनाहट ज्ञानेन्द्र सोलंकी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। मामला बढ़ता देख नाव संचालक मध्यप्रदेश सीमा मे नाव को बांधकर भाग गए। वहीं पिनाहट पुलिस की सूचना पर मध्य प्रदेश के महुआ थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। थानाध्यक्ष पिनाहट ज्ञानेन्द्र सोलंकी ने बताया कि महुआ थाना पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नाव को सीज कर दिया गया है। वही रेंजर बाह आरके राठौर ने बताया कि अवैद्य नाव को रोकने गयी टीम पर फायरिंग की गयी है। फरार आरोपियों पर कार्रवाई की जायेगी।