मुहब्बतपुर गांव में रहने वाले परिवार अपने घर में पांच फुट लंबे मगरमच्छ को देख कर सतब्ध रह गए। यह मगरमच्छ उनके घर से थोड़ी दूर पर बने तालाब में रहता था। अक्सर लोगों द्वारा वह तालाब में देखा जाता था। लेकिन सुबह के उजाले में वह पानी से बाहर निकलकर घर के शौचालय में घुस गया। डरे-सहमे लोगों ने तुरंत शौचालय का दरवाज़ा बंद कर दिया, जिससे मगरमच्छ को वहीं पर रोका जा सके और अपने क्षेत्र के वन विभाग अधिकारी से संपर्क किया। इसके बाद घटना की सूचना वाइल्ड लाइफ एसओएस को दी गई। कई घंटों की मशक्क के बाद मगरमच्छ को पिंजरे मे कैद किया गया और उसके बाद उसे यमुना नदी में छोड़ दिया।