25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई कर सरकारी भूमि से अतिक्रमियों को बेदखल किया तो एक युवक पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह पर उतारू हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने पानी डालकर उसे बचा लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 28 Jan 2016, 7:19 PM IST

The self-immolation of a young man in domestic dis

The self-immolation of a young man in domestic dispute

प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई कर सरकारी भूमि से अतिक्रमियों को बेदखल किया तो एक युवक पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह पर उतारू हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने पानी डालकर उसे बचा लिया।

यहां बीएसएनएल कार्यालय के समीप सिवायचक भूमि पर लोगों ने जगह-जगह अतिक्रमण कर घर व खलिहान बना रखे थे।

गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एसडीएम अशोक पुरसवानी के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला जेसीबी मशीन के साथ मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा और कार्रवाई कर जेसीबी से खलिहानों की चारदीवारी व भूसे से भरे कच्चे झौपड़ों को हटा दिया।

इस बीच विरोध में किशनगंज सरपंच सहित कुछ कांग्रेस नेता पहुंचे । लोगों के विरोध के बाद दस्ते ने आसपास बन रहे खलिहानों को हटाकर पत्थर जब्त कर लिए।

पुलिस कर्मियों ने बचाया
जिस समय अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही थी उसी समय एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों के प्रयास से युवक की कोशिश असफल हो गई।

यहां एक खलिहान में बनी झौपड़ी को हटाने के दौरान कस्बा निवासी हेमराज नागर (30) ने विरोध जताया।

इसके बाद उसने पास ही स्थित चिकित्सक आवास की चारदीवारी पर चढ़कर स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककरआत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर युवक को नीचे उतार लिया और युवक पर पानी डालकर कर उसे एक तरफ भगा दिया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग