इन रूट पर रहेगा विशेष ध्यान
आगरा रोडवेज द्वारा त्योहार के मद्देनजर विशेष तैयारियां की गई हैं। रक्षाबंधन से पहले आगरा से गाजियाबाद, दिल्ली, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, राजस्थान के विभिन्न रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि किसी तरह की परेशानी नहीं हो। क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि त्योहार पर चालक परिचालकों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। जिन बसों में खराबी थी, उन्हें भी ठीक कराने के बाद रूटों पर चलाया जा रहा है।