27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन पर मुफ्त रोडवेज सेवा शुरू होगी 25 अगस्त रात्रि 12 बजे से, जानिये कितने बजे तक चलेगी….

550 बसों के संचालन का बनाया गया पूरा प्लान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 23 Aug 2018, 10:19 AM IST

आगरा। रक्षाबंधन पर योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश की बहनों को एक बार फिर बड़ा तोहफा देने जा रही है। इस रक्षाबंधन पर भी बहनें रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। रोडवेज द्वारा मुफ्त सफर की ये सेवा 25 अगस्त की रात्रि 12 बजे से शुरू हो रही है, जो 26 अगस्त रात्रि 12 बजे तक चलेगी।

ये भी पढ़ें - आगरा में डकैती, असलहों से परिवार को पीटा घर कर दिया साफ

550 बसें तैयार
रक्षाबंधनर पर यात्रियों का सफर आसान करने के लिए परिवहन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इस दिन परिक्षेत्र में 550 रोडवेज बसें रूटों पर दौडेंगी। परिवाहन विगा बीते साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर रोडवेज महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर कराएगा। 25 अगस्त की रात 12 बजे से रक्षाबंधन के दिन 26 अगस्त की रात 12 बजे तक सफर मुफ्त होगा। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 564 में से 550 बसों को रक्षाबंधन के दिन रूटों पर दौड़ाने की तैयारी है। निगम के चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - गुलाबी शर्ट वाले इस शख्स को देख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मच गई अफरा तफरी, जो फरमा रहे थे आराम, उनके उड़ गए होश और फिर...

चालक परिचालकों को मिलेगा उपहार
वहीं निगम के चालक और परिचालकों को 24 अगस्त को 29 अगस्त तक ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में न्यूनतम 18 सौ किमी बस चलाने पर 1200 रुपये प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। इतनी ही धनराशि उप नगरीय इलाके में 1200 किमी गाड़ी चलाने पर दी जाएगी। संविदा चालक और परिचालकों को 18 सौ किी से अधिक बस चलाने पर 55 पैसे प्रति किमी के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

ये भी पढ़ें - Big Breaking: भाजपा की साधारण कार्यकर्ता बनीं उत्तराखंड की राज्यपाल, जानिए इनके बारे में

ये भी पढ़ें - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इन लोगों ने मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति, फिर कर दिया बड़ा ऐलान

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग