2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल संकट निकल जाने के बाद मिलेगा आपको गंगाजल

गंगाजल प्रोजेक्ट की 128.8 किमी की पाइप लाइन बिछाई गई अब तक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 19 Jun 2018, 8:48 AM IST

Gangajal project

Gangajal project

आगरा। नगर निगम कार्यसमिति कक्ष में गंगाजल प्रोजेक्ट से जुड़े तीनों विभाग नगर निगम, जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक हुई। जिसमें महापौर नवीन जैन ने ताजनगरी को शुद्ध पेयजल दिलाने को लेकर शुरू किए गए गंगाजल प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की। जल निगम के महाप्रबंधक पीयूष पंकज ने महापौर नवीन जैन को बताया कि गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत लगभग 130 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाई जानी थी, जिसमें लगभग 128.8 किमी की पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। शेष पाइप लाइन बिछाकर फिटिंग और फिनिशिंग कर इस प्रोजेक्ट को अगस्त माह तक पूरा कर लिया जाएगा। गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत आगरा शहर को 140 क्यूसेक पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

मेयर ने जताई नाराजगी
मेयर नवीन जैन ने गंगाजल प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद पूरे शहर में होने वाले शुद्ध पेयजल की सप्लाई के बारे में भी जानकारी ली, जिसमें मेयर नवीन जैन जलसंस्थान द्वारा पेयजल की वितरण प्रक्रिया से असन्तुष्ट नजर आये। आगरा को मिलने वाले गंगाजल डिस्ट्रीब्यूशन की सही व्यवस्था न होने पर मेयर ने नाराजगी जताई। मेयर नवीन जैन ने जलसंस्थान के अधिकारियों को कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों में गंगाजल पहुंचे। शमशाबाद और दयालबाग क्षेत्र में कई जगह ऐसी हैं जहां अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछी है। वहां पर भी पाइप लाइन डालकर जनता को गंगाजल पहुंचाने के निर्देश दिए।

ये बोले जल निगम के अधिकारी
जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि जब आगरा को गंगाजल मिलने लगेगा तो उसके बाद जीवनी मंडी जोन में बने फ़िल्टर हाउस को दो महीने के लिए शट डाउन किया जाएगा। इस दौरान सालों पुरानी फ़िल्टरिंग मशीन को बदल कर आधुनिक तरीके से फ़िल्टर हाउस तैयार किया जाएगा और फिर जीवनी मंडी व सिकंदरा जोन से भी अप्रैल 2019 से जनता को निर्बाध जल आपूर्ति मिलेगी।

मिलेगा भरपूर शुद्ध पेयजल
गंगाजल प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बाद महापौर नवीन जैन ने बताया कि 31 अगस्त तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा और अक्टूबर के पहले सप्ताह में आगरा की जनता को भरपूर गंगाजल मिलेगा। वर्तमान में गंगाजल के वितरण में कई समस्याएं हैं, जिसे समय रहते उन समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा को स्वच्छ व शुद्ध पेयजल देने का वादा किया था जो कि पूरा होने जा रहा है।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर अपर नगर आयुक्त विजय कुमार, जलनिगम के महाप्रबंधक पीयूष पंकज, प्रोजेक्ट मैनेजर आरके पंकज, जलकल महाप्रबंधक रामचंद्रन, राजेन्द्र कुमार आर्य अधिशाषी अभियंता जलकल, तरुण शर्मा मुख्य अभियंता नगर निगम, बीबी सिंह सहायक अभियंता जलकल आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश